बीएसएल परियोजना में मनाया हिन्दी पखवाड़ा

बीएसएल परियोजना में मनाया हिन्दी पखवाड़ा 

विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार  


सुंदरनगर  बीएसएल परियोजना के बीबीएमबी में 14 से 28 सितंबर 2022 तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के राजभाषा प्रभारी अशोक शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के लिए इस दौरान हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता, हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताख्, हिन्दी निबंध प्रतियोगिता और हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुख्य अभियंता बीएसएल एस डी शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र और नगद राशि प्रदान की गई। इनाम पाने वालों में हिन्दी टंकण स्पर्धा में सुनील कुमार, मुख्य अभियंता बीएसएल, सुंदरनगर प्रथम, संजय कुमार, लिपिक, द्वितीय, प्रभ दयाल वर्क मिस्त्री तृतीय, हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता में सुमनलता जेबीटी, बीएसएल वरि मा आदर्श पाठशाला प्रथम, बनिता स्याल, जेबीटी, बीएसएल वरि मा पाठशाला द्वितीय, सरिता शर्मा, वार्ड सर्वेण्ट, वरि मा आदर्श पाठशाला, तृतीय रहे है। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता दिनेश कुमारीए प्रवक्ताए बीएसएल वरि-मा आदर्श पाठशाला प्रथम, सुदेश शर्मा टीजीटी, द्वितीय, भीम सिंह कनिष्ठ अभि. कमर्शिअल उपमंडल, सलापड़ तृतीय रहे। हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, शनील चंद कटोच एलडब्ल्यू ओ, पूर्णिमा टीजीटी, द्वितीय व सुमनलता, जेबीटी, सुनील कुमार टीजीटी सलापड़ तृतीय व सुखदेव टीजीटी सलापड़ रहे र्है। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than