सयुक्त व सुकेत व्यापार मण्डल के नाम पर इक्ट्ठे किए लाखों का दे हिसाब
व्यापार मंडल के प्रवीण अग्रवाल ने
सयुक्त सुकेत व्यापार मण्डल के बबू पंसारी उर्फ सुरेश पर लगाए आरोप
सुंदरनगर:
सुंदरनगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल ने सयुक्त व सुकेत व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। उन्होंने व्यापार मंडल के नाम पर व्यापारियों से इक्ट्ठे किए लाखों का हिसाब मांगा है। मंगलवार को सुंदरनगर के व्यापार मंडल के प्रवीण अग्रवाल ने भोजपुर बाजार में सुंदरनगर व्यापार मंडल कार्यालय भवन के उदघाटन अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सयुक्त सुकेत व्यापार मण्डल के बबू पंसारी उर्फ सुरेश पर गंभीर आरोप लगाए है।
उन्होंने उक्त पदाधिकारी व्यापारियों से उगाही करता है। उन्होंने कहा कि उनका व्यापार मंडल शहर में पिछले पांच दशकों से ज्यादा समय से कार्य कर रहा है और प्रदेश व्यापार मंडल से मान्यता प्राप्त है । यह व्यापार मंडल सोसाइटी एक्ट के तहत भी रजिस्टर्ड है।
लेकिन बावजूद इसके कुछ तथाकथित स्वयंभू नेता लोग बार बार व्यापार मंडल व समाजिक संस्थाओ को बेवजह बदनाम करने में जुटे है।उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी उन लोगो ने प्रेस वार्ता कर गल्त तथ्य पेश कर भ्रम फैलाने का काम किया। जबकि यह लोग खुद दुकानदारों से कई महीनों तक लाखो की उगाही कर कोई हिसाब किताब किसी को नही देते है। जबकि सुन्दरनगर व्यापार मंडल का बकायदा ऑडिट होता है और प्रत्येक चुनावो से पूर्व वार्षिक तौर भी लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है।वही प्रवीण अग्रवाल ने मांग की है कि सयुक्त व सुकेत व्यापार मण्डल के नाम पर इक्ट्ठे किए लाखों का हिसाब सुरेश कौशल उर्फ बबू पंसारी सवर्जनिक करे। वही उन्हीने बताया कि ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ जो बेवजह संस्था को बदनाम कर रहे है पर नकेल कसने को व्यापार मंडल ने लीगल टीम गठित कर दिया है और शीघ्र ही उचित कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than