मोदी शाह नही चाहते कोई मजबूत बने अध्यक्षबिना चुनाव करवाए ही दोबारा बनने जा रहे जगत प्रकाश नड्डा
मोदी शाह नही चाहते कोई मजबूत बने अध्यक्ष
Next2News Himachal
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा तीन लोगो की पार्टी हो कर रह गई है। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा बिना चुनाव करवाए ही बनने जा रहे। जगत प्रकाश नड्डा की योग्यता केवल इतनी मात्र है की वह संघ से जुड़े है। मोदी अमित शाह की जोड़ी नही चाहती की कोई और मजबूत चेहरा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ताकि उनकी मोनोपॉली पर ग्रहण लगा सके। भाजपा संघ की इस तिकड़ी ने संघ के जो असली मनसूबे थे उनको पूर्ण करने और अमलिजामा पहनाने में पूर्ण समर्थन किया तीन तलाकधारा 370 और राम मंदिर एन आर सी ए लागू करवाई। कांग्रेस वामपंथी को कमजोर किया। स्थानीय दल के तिलिस्म को तोड़ने में सफल रहे। भारी धनबल के सहारे नेताओ को खरीद कर ही अपनी सरकार स्थापित की। विधायक सांसद खरीदने का काम किया संघ का एजेंडा व धार्मिक उन्माद बिखराव तुष्टिकरण ध्रुवीकरण की नीति पर काम किया। हिंदू धर्म को बढ़ावा देने की आड़ लेकर अन्य धर्मों को कमजोर किया। जातीय संघर्ष धर्म संघर्ष पर काम करते रहे और मूल मुद्दे महंगाई वेरोजगारी आर्थिक विकास आपसी भाईचारे को एकता को अखंडता में काम करने के बजाए सिर्फ जुमले बाजी की। राष्ट्र की बड़ी बड़ी कंपनिया को नीलाम करने का काम किया। भारत को सुरक्षित रखने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए। सिर्फ दलबदल को बढ़ावा दिया। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुर्पयोग किया। धन की उगाही कर भाजपा को मालामाल किया और राष्ट्र को कंगाल किया तथा राष्ट्र को कमजोर किया। अंदरखाते से कांग्रेस को कमजोर किया। दुष्प्रचार किया गलत आंकड़े पेश करके नेहरू गांधी की विचारधारा कमजोर किया। तिकड़ी कोई और सही विकल्प नहीं देखना चाहती। इसीलिए दूसरा कार्यकाल बिना चुनावी प्रक्रिया से अध्यक्ष बनने की घोषणा क्या आंतरिक लोकतंत्र जीवित हैं। भाजपा में फिर तानाशाही फतवा प्रथा है। पद के लिए लोकतंत्र चाहिए तो चुनाव होने चाहिए। अपने नियुक्ति से काम चलाने की प्रथा गलत दोहरा चरित्र भाजपा का सामने आया।
About
Himachaltoday.in -by Ansari.
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than