सुंदरनगर दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव 1 अक्टूबर से

सुंदरनगर दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव 1 अक्टूबर से 

1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक जवाहर पार्क में मनाया जाएगा उत्सव 




Next2News Himachal

मां शक्ति जन कल्याण समिति सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक भव्य दर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव करवाने जा रही है समिति के प्रधान श्री अमित शर्मा ने बताया लगातार 19 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर सुकेत मंच ज्वार पार्क में करवाया जा रहा है । इस वर्ष भी महामाई की विशाल मूर्तियां 1 अक्टूबर को सुकेत मंच पर विराजमान होगी जिसके लिए कलकत्ता से विशेष रूप से पुजारी और ढोली महामाई के दरबार में बंगाली रीति रिवाज से पूजा.अर्चना करेंगे । समिति के प्रवक्ता श्री अमित कौशल ने बताया इस कार्यक्रम की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में सुंदर नगर के 14 स्कूल के बच्चों और चार डांस एकेडमी उसके बच्चे भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। रात्रि कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है 


1 अक्टूबर को पैराडाइज पब्लिक स्कूल ए फीट ऑफ फायर डांस एकेडमी एमॉडर्न हाईटेक स्कूलए ड्रीम तो फ्लाई डांस अकैडमीए ड्रीम्स कालेज

 2 अक्टूबर को स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूलए विश्व भारती पब्लिक स्कूलए किड्स जोन प्ले स्कूल और कथक रॉकर्स डांस अकैडमी

 3 अक्टूबर को महावीर पब्लिक स्कूलए डीपीएस पब्लिक स्कूल एटाइनी आईलैंड प्ले स्कूल और कैंब्रिज मांटेसरी स्कूल

4 अक्टूबर को एंजल पब्लिक स्कूल एडीएवी पब्लिक स्कूलए मदर आर्म स्कूल और 

5 अक्टूबर को दशहरे वाले दिन भव्य 45 फुट के रावण एकुंभकरण और मेघनाद के पुतले का अग्नि दहन 



पुतले का अग्नि दहन करके दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और भव्य आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा । रावण के पुतले बनाने के लिए सहारनपुर से कलाकारों की टीम यहां पर पहुंच चुकी है और भव्य पुतले बनाने में दिन रात एक कर रहि है । प्रधान अमित शर्मा ने बताया दशहरे के उत्सव में सुंदर नगर के विधायक माननीय राकेश जमवाल जी मुख्य अतिथि से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे । 6 अक्टूबर को महामाई की विसर्जन यात्रा के बाद यह कार्यक्रम संपन्न होगा । उन्होंने आगे बताया कि इस दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव में हमारी समिति का प्रयास रहता है कि हम यहां के स्कूल और कॉलेज के बच्चों को एक मंच प्रदान कर पाए जिसके माध्यम से वह अपनी कला का प्रदर्शन लोगों के बीच में करें और सभी स्कूलों में आपसी समन्वय और प्रतिस्पर्धा बनी रहे और कार्यक्रम में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than