सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभाजित हुई भाजपा

सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभाजित हुई भाजपा

पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे ने जताया दावा

भाजपा कार्यकर्ताओं के तिरस्कार के लेंगे बदला

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दिया समर्थन

Next2news Himachal 

भाजपा  शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर नहीं लड़ा था  2017 का विस चुनाव,बदले में मिला तिरस्कार : रूप सिंह ठाकुर 

अभिषेक ठाकुर ने पांच हजार समर्थको के बीच भरी चुनाव लड़ने की भरी हुँकार 

कहा पुराने बीजेपी वर्करों की मोजूद विधायक ने की जानबुझ कर अनदेखी 
/सुंदरनगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वन मंत्री ने पार्टी द्वारा उन्हें व पुराने बीजेपी वर्करों को पिछले पांच वर्षों से लगातार तिरस्कार किए जाने से आहत हो कर एक बार पुनः बगावत की राह अपना ली है औऱ सुन्दरनगर में तकरीबन पांच हजार समर्थको का सम्मेलन  बुला कर अपने सपुत्र व पूर्व भाजपा महामंत्री को अभिषेक ठाकुर के आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने की घोषणा की।लेक व्यू मैरिज पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समर्थको का उत्साह देखते ही बन रहा था।इसमे प्रत्येक वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
पूर्व वन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर ने का कहा कि 2017 में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आदेश के बाद चुनाव नहीं लड़ा है।पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राम लाल व उस समय के महामंत्री प्रभारी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर चुनाव में नही उतरे ना ही किसी को उतारा। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वाशन दिए गए कि
भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।लेकिन उन्हें पुराने बीजेपी वर्करों की अनदेखी हुई।
उन्होंने सुकेत जागरण मंच सुंदरनगर के सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते
हुए कहा कि पार्टी में जितना तिरस्कार पिछले पांच सालों में हुआ है। इतना
आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमने खड़ी की और चुनाव जीतने
के बाद जब कार्यकर्ता काम करवाने के लिए गए तो यह कहकर काम नहीं किए गए
कि आप लोग रूप सिंह ठाकुर के आदमी हो। उन्होंने कहा कि अब समय आया गया कि
अब रूप सिंह ठाकुर के आदमी विस चुनाव 2022 में अभिषेक ठाकुर को अपना
आर्शीवाद देंगे।  उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने सीएम की जनसभा में
यहां तक कह दिया था कि पिछले 40 वर्षो से सुंदरनगर की राजनीति में
प्रदूषण हो गया था। उन्होंने कहा कि विधायक ने यह भी आरोप लगाए कि
सुंदरनगर में राजनीतिक प्रदूषण आप लोगों ने किया। इसलिए अब तय किया है कि
अभिषेक ठाकुर ने 30 वर्ष पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हमने सड़कों और इमारतों के रिपेयर या नवीनकरण के उद्घाटन पत्थर नहीं लाए बल्कि नए निर्माण के कार्य किए। आज भी
जनता की सेवा के लिए अभिषेक ठाकुर व उनका का फोन खुला रहता है और आप लोगों का
आर्शीवाद से हर समय  खुला ही रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को शुद्ध पानी न मिलना जनता की सेहत के लिए अच्छा नहीं है और न ही दूसरे
काम के लिए ठीक है। अगर जनता ने आर्शीवाद दिया तो इस समस्या का
प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा। उन्होंने भारी बारिश होने के
बावजूद भी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए है। जिसके लिए उन्होंने आभार
जताया है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than