भाषा अध्यापिका मंजुला वर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

 भाषा अध्यापिका मंजुला वर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 




नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो

सुंदरनगर 



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पूर्व में रही भाषा अध्यापिका मंजुला वर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया सरकारी नवाचारी गतिविधियां समूह भारत के द्वारा मंजुला वर्मा ने शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित स्व प्रेरित नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक समिट 2022 ( 7, 8 व 9 अक्तूबर) में उनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विषय गत कार्य एवं नवाचार, पाठ्य सहगामी गतिविधियों की आवश्यकता एवं महत्व सहित कोविड-19 के बाद लर्निंग गैप की पूर्ति के लिए किए गए। विभिन्न प्रयासों के संदर्भ में अपनी राज्य की ओर से प्रस्तुति दी और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्यापिका द्वारा करवाए गए नवाचारों को सराहा गया तथा उनके नवाचारों का चयन किया गया। इस नवाचार में 28 राज्यों के अध्यापकों ने भाग लिया था। जिसमें हिमाचल प्रदेश के पांच अध्यापकों का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन हुआ था। जिसमें जिला कुल्लू, जिला किन्नौर, जिला सोलन, जिला कांगड़ा तथा मंडी से भाषा अध्यापिका मंजुला वर्मा का चयन हुआ था।


अध्यापिका ने संजीव कुमार सूर्यवंशी समूह प्रमुख नवाचारी गतिविधियां भारत, चंद्र प्रकाश नायक कार्यक्रम संयोजक नवाचारी गतिविधियां समूह भारत, मंजुला झा कार्यक्रम संयोजक नवाचारी गतिविधियां समूह भारत तथा अपने पूर्व विद्यालय बग्गी के प्रधानाचार्य पूर्व में रहे बृज लाल तथा वर्तमान में इंद्र सिंह, खासकर विज्ञान के अध्यापक विनोद चंदेल का एवं सभी अध्यापक वर्ग, स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान बबलू भारद्वाज और सभी सदस्य और विशेषकर सभी छात्रों का जिन्होंने उनके द्वारा बताए गए नवाचारों में दिल लगाकर कार्य किया और इन सभी बच्चों की वजह से पूरे भारत में विद्यालय के नवाचारो को सराहा तथा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अध्यापिका को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than