3 करोड़ से बने नेरी खड्ड पर बस योग्य पुल का उद्घाटन
विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर को दी करोड़ो के विकास कार्यों के उद्घाटन/शिलान्यास
सुंदरनगर, ब्यूरो।
9 अक्टूबर ।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने 2 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के उप केंद्र सलापड़ की क्षमता वृद्धि, नवीकरण, आधुनिकीकरण एवं उच्च ताप की लंबी लाइनों के विभाजन कार्य का शुभारंभ, 3 करोड़ की लागत से बने नेरी खड्ड पर बस योग्य पुल का उद्घाटन, 10 लाख रुपए की पहली किस्त से बनने वाली मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत स्कूल नाला से बागली वाया हार, डोभा एवं ठाठर सम्पर्क सड़क का भूमिपूजन, 4 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय काढ़ी के अतिरिक्त कमरे का उद्घाटन, 11 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बटवाड़ा के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन, 9 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंजोलठ के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास, नवस्तरोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजोलठ का शुभारंभ, ग्राम पंचायत बोई में नवस्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाडाबोई का शुभारम्भ, ग्राम पंचायत बटवाड़ा में राजस्व विभाग पटवार वृत ध्वाल (बटवाडा) का शुभारम्भ, 2 लाख रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत सलापड़ कालोनी में व्यामशाला जीम का उद्घाटन किया।
साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 8 परिवार को 32 लाख की धन राशि वितरित की।
इस अवसर पर विधायक ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में आर डी एस एस के अंतर्गत 25 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट बिजली के मीटर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश ने इन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास किया है जिसका श्रेय कुशल नेतृत्व तथा प्रदेश के ईमानदार व कर्मठ लोगों को जाता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया गया है। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानी के बिल भुगतान से छूट देने के अलावा सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उन्होने कहा कि जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं तो वहीं केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना आदि से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। लोगों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा, सहारा, मुख्यमंत्री हिमकेयर तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से राज्य के हर तबके व व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
ये रहे उपस्थित।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष राजकुमार, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ देशराज, एक्स ई एन विद्युत विभाग विकास शर्मा, एक्स ई एन पीडब्ल्यूडी देवी राम चौहान, नायब तहसीलदार संजीव धीमान, एस डी ओ विद्युत विभाग मनीष राव, एस डी ओ पीडब्ल्यूडी हितेश शर्मा, हैडमास्तर राजकीय उच्च विद्यालय पंजोलठ सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटवाड़ा रामधन सांख्यान, मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than