प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर छलका दर्द
संघ ने बताई मार्शल आर्ट्स की कराटे हेपकिडो, किकबॉक्सिंग की मांगे
कहा: मार्शल आर्ट्स की कराटे हेपकिडो, किकबॉक्सिंग को भी मिले त्वजो
मंडी ब्यूरो
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर दर्द छलक गया। संयुक्त संघ ने मार्शल आर्ट्स की कराटे हेपकिडो, किकबॉक्सिंग को भी प्राथमिकता प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ज्ञापन सौंपा है। संघ ने कहा कि मार्शल आर्ट्स की कराटे हेपकिडो, किकबॉक्सिंग में बच्चो का अच्छा भविष्य है। मार्शल आर्ट्स की कराटे हेपकिडो, किकबॉक्सिंग संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गोजु रियू डू सौफ़ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन व हिमाचल प्रदेश हैपकिडो एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की और एक मांग पत्र सौंपा है। जानकारी देते हुए गोजू रियु कराटे डू सौफ़ इण्डिया के कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल भूपी ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को फूलों का बुका और स्मृति चिन्ह और मांग पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि संस्था के चेयरमैन दौलत राम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से हिमाचल प्रदेश मे मार्शल आर्ट्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। ताकि मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में किक बॉक्सिंग खेल में हाल ही में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों का या गया जिस में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अखिल कुमार सुनील कुमार दिलीप राणा व हर्ष भारती रजत पदक विजेता सान्या शर्मा कांस्य पदक विजेता नितेश थानिया संदीप शर्मा गौरव, हैपकिडो संघ से प्रदेश के अध्यक्ष दौलतराम सचिव वह टेक्निकल सचिव हंसराज वरिष्ठ उपप्रधान खूब राम मुख्य सलाहकार डॉ रंजीत राणा, दिलीप सिंह राणा सदस्य पुष्प राज शर्मा संदीप, विजय कुमार शामिल रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than