एम्स यूपीए सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने कहा
सरकार के खर्चे पर भाजपा कर रही चुनावी प्रचार
पीएम के दौरे से चरमराई यातायात व्यवस्था
रूट बदलकर लंबे रास्ते से हो रही आवाजाही
पर्यटक और आवाजाही कर रहे राहगीर परेशान
Next2news Himachal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर और कुल्लू दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है पुलिस प्रबंधन के बनाए गए रूट प्लान के कारण प्रदेश की जनता और पर्यटक को को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर हीरा पाल सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हो रहे कार्यक्रम से प्रदेश की जनता त्रस्त हुई है। क्योंकि आवाजाही वीवीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य समस्य का सामना करना पड रहा है। बिलासपुर का एम्स, एआईएएमएस एक बहुत बड़ी सौगात है, जो यूपीए सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा रहा था, सरकार ने उसे आगे बढाना वर्तमान सरकार का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नया कुछ नही किया है। उन्होंने ने तंग कसा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को इस प्रदेश की जनता से ज्यादा प्यार उमड़ आया है, पर ये काम आधे अधूरे संस्थान का आनन फानन में चुनाव के मध्य नजर लोकार्पण करना कहां तक सही और गलत जनता के चुनावी सिगुफ से ज्यादा और कुछ नही मान नहीं रही है। यह सिर्फ वोट हासिल करने का जरिया मात्र है। जनता की मूल समस्याओं के हाल की बात दूर बेरोजगारी महंगाई और विकास की अहम योजनाएं का बंद पड़ गई है। प्रधानमंत्री जी की मंडी की कुछ दिन पूर्व रैली आज बिलासपुर और कुल्लू का कार्यक्रम चुनाव से ठीक पूर्व आना सरकारी पैसे का दुर्पयोग जनता के टैक्स से मिलने वाली गाड़ी कमाई पर डाका डालना है। सरकार इस बहाने वोट के लिए प्रचार करना व भाजपा को फायदा पहुंचाने से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमित है। वर्तमान दौर में भाजप की पतली हालात को मजबूत करने का कुप्रयास मात्र है। सरकारी संसाधनों की लूट रैलियों के बहाने जनता से रूबरू होने की लालसा प्रदेश से धोखा और कुछ नही है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than