भाजपा के पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बड़े बेटे ने फूंका बगावत का बिगुल


भारी संख्या में समर्थको के साथ सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी भरा पर्चा

भाजपा हाईकमान और विधायक पर जड़े आरोप
जनसभा फेल करने को लगाया समर्थकों की बसे रोकने का आरोप 
नेक्स्ट न्यूज 
अंसारी, सुंदरनगर। 

हिमाचल भाजपा के पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बड़े बेटे ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर ने भारी संख्या में समर्थको के साथ सुंदरनगर से बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरा है। इस अवसर पर उन्होंने भारी जनसभा में भाजपा हाईकमान और विधायक पर गंभीर आरोप जड़े है। उन्होंने विधायक पर जनसभा फेल करने को समर्थकों की बसे रोकने का आरोप लगाया है। समर्थकों के भारी संख्या में सरकार और विधायक के खिलाफ अपने खुला संदेश जिस तरह से दिया है, उससे। भाजपा की हालत खराब कर दी है। 
पूर्व वन मंत्री भाजपा नेता रूप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनसे वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के लिए आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर सुंदरनगर में कड़ी चुनौती बने है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर द्वारा जवाहर पार्क में व्यापक जनसभा को संबोधित किया। इस आयोजन में सुंदरंनगर ग्रामीण क्षेत्र से भी आमजन ने बड़चड कर भाग लिया। इस आयोजन में सुंदरंनगर ग्रामीण क्षेत्र से भी आमजन ने बड़चड कर भाग लिया।
 जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी इतना बौखला गए है कि आज की रैली में आ रही तीन बसों को रास्ते में रुकवा दिया गया। उन्होने कहा कि उन्होने वकालत छोड़ आपने पिता संग समाजसेवा को चुना और उनके परिवार ने इमानदारी से मेहनत से कार्य कर अपना जीवन यापन किया है। उनके परिवार के सभी सदस्य कार्य करते है। इससे पुर्व अभिषेक ठाकुर ने समर्थको संग  अपना नामांकन भरा।
वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पुर्व वन मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले चुनावो में उन्होने समर्थको सहित बीजेपी प्रत्याशी को जिताया लेकिन सभी के साथ वादा खिलाफ़ी की गई उन्हें हाशिए पर रखा गया उनका निरादर हुआ।इसलिए उन्हें पुन मैदान में उतरना पडा । वही रूप सिंह ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर में भाजपा विधायक ने पुरानी निर्मित सड़को के उद्घाटन किए और रात को बोर्ड लगा दिए।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than