नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा निजी भवन निर्माण के लिए बेची थी खेप
सुंदरनगर ।
सुंदरनगर बस स्टैंड के घटिया निर्माण का मामला उजागर होने उपरांत भी धांधलियो के मामले थमने का नाम नही ले रहे है ताजा घटना क्रम मे सुंदरनगर के वार्ड दस मे विजलेस विभाग मंडी की टीम ने छापा मार एक निजी मकान से चौबीस बैग व खुले हुए आठ बैग बरामद किए। यह सरकारी सीमेंट ठेकेदार द्वारा नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा निजी भवन निर्माण के लिए बेचा गया था मंडी जिला के नगर परिषद क्षेत्र सुंदर नगर में निजी भवन के निर्माण में सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस विभाग की विजिलेंस टीम मंडी ने मौके से कुल 32 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को विजिलेंस विभाग मंडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-10 रोपा में सरकारी सीमेंट के दुर्पयोग को लेकर छापेमारी अमल में लाई गई। विजिलेंस निरीक्षक श्याम लाल की टीम ने निर्माण स्थल से निजी भवन के निर्माण कार्य को लेकर सरकारी सीमेंट का उपयोग किया जाना पाया गया। वही पुलिस द्वारा मौके से 32 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद किए गए हैं, जिनमें से 8 बैग खुले और अन्य बंद पाए गए हैं। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में इन सरकारी सीमेंट के दागों को नगर परिषद सुंदरनगर में कार्य करने वाले एक ठेकेदार द्वारा निजी भवन मालिक को सप्लाई करने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने बरामद सरकारी सीमेंट के बेगम को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than