संस्कारी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूद भी अनिवार्यः डीएसपी
सुंदर नगर में ओम विद्या विताना स्कूल के बच्चे किए गए सम्मानित
सुंदर नगर।
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदर नगर में ओम विद्या विताना स्कूल का वार्षिक समारोह का आयोजन टेल कंट्रोल गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते दिनों किया गया है। जिसमें सुंदर नगर डी.एस.पी. दिनेश कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नशे के नुकसान और इससे बचाव का आहवान किया है। उन्होंने नशा मुक्ति मुहिम के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कारी शिक्षा के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूद भी अनिवार्य है।
इससे पहले विताना स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी पेश की। उन्होेंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के साथ कराटे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक प्रतिभा के साथ खेलकूद और कराटे में भी बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर
हिमाचल स्पेशल एजुकेटर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर और
मार्शल आर्ट कराटे संघ के सचिव कृष्ण लाल भुप्पी सहित गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
.jpeg)






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than