महावीर स्कूल के एन.सी.सी. कैडेटस ने दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
एन. सी. सी. कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो,
सुंदरनगर ।
सुंदरनगर में महावीर स्कूल के एन.सी.सी. के कैडेटस ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस अवसवर पर एन. सी. सी. कैडेट्स द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत का आहवान किया है। इसके चलते एन.सी.सी. कैडेटस ने एन.सी.सी. के अध्यक्षा सरिता व ऋतु की अध्यक्षता में रैली निकाली तथा लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया है। समस्त एन.सी.सी. कैडेंटस ने पोस्टर व सलोगन मेकिंग के जरिए लोगों को प्रदूषण न फैलाने तथा, धरती को प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ बनाने की अपील की है। वहीं एन. सी. सी कैडेट्स ने आम नागरिकों को बताया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा प्लास्टिक कचरे को जल स़्त्रोतों में नही डालना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने सभी विद्यार्थीयों को प्लाटिक से पर्यावरण में होने वाले नुकसान के बारे में बताया तथा कपड़े के थैले को उपयोग में लाने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than