सहकारिता से हिमाचल के आर्थिक के जड़ें हुई मजबूत

सहकारिता से प्रदेश के आर्थिक के जड़ें हुई मजबूत: शिव राम 
हिमालयन क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने मनाया का 9वा स्थापना दिवस
          Next2news Himachal 

नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर। 

सुंदरनगर में वीरवार को हिमालयन क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का 9वा स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंडी सहकारिता यूनियन के अध्यक्ष शिवराम शर्मा ने की। शिवराम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता से प्रदेश के आर्थिक के जड़ें मजबूत हुई है उन्होंने हिमालयन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लगातार 9 साल से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने सोसाइटी के कार्य को लेकर  संस्थान की पूरी टीम की सराहना की है। 

*सोसायटी* के चेयरमैन प्रकाश कश्यप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना काल के दौरान भी समिति के अभी कर्ताओं और कर्मचारियों ने बेहतर सेवाएं प्रदान की है। उन्होंने समिति के वर्ष भर की कार्यों की रिपोर्ट भी पेश की। इस अवसर पर एस ई वी पी ओ जसवीर सिंह,  जड़ोल स्कूल के एसएमसी अध्यक्षा राज कुमारी और नीलम सैनी भी विशेष रूप से शामिल हुए है। 
कार्यक्रम में करीब 150 अभिकर्ता और कर्मचारी सहित अधिकारी और सोसायटी के सदस्य भी शामिल हुए है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than