सुंदरनगर में हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस
स्कूल में लगाई प्रस्तावना और सावित्रीबाई फुले की तस्वीर
नेक्स्ट 2 न्यूज हिमाचल समाचार
इससे पहले स्कूल के मुख्याध्यापक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उनको स्मृति चिन्ह भी दिया। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद बंसल ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया और संविधान के हर एक पहलू को छुआ जो स्कूल के बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और उनके द्वारा किए गए उन सभी प्रयासों को बच्चों के बीच में बताया ताकि बच्चे भविष्य में पढ़ लिख कर आगे बढ़े और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकें।
इसी उपलक्ष पर माध्यमिक पाठशाला के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने भी बच्चों को बताया कि संविधान देश का सबसे बड़ा ग्रंथ है जिसके आगे सभी व्यक्ति सम्मान हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ रंग नस्ल जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता और इस कार्यक्रम में एसएमसी के प्रधान राजेंद्र कुमार अध्यापिका मंजू लता, नीलम मल्टीटास्क में काम करने वाली पवना देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than