नाचन कांग्रेस ने संविधान के संरक्षण का लिया प्राण

नाचन कांग्रेस ने संविधान के संरक्षण का लिया प्राण
 नाचन कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

         Next2news Himachal

नेक्स्ट 2 न्यूज समाचार

जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान की अध्यक्षता में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया और संविधान के सम्मान और इस रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। 
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस पर यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय धनोटू महादेव मे सभी कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कांग्रेस पार्टी अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला माला अर्पण की।  इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की रक्षा हेतु प्रण लिया कि हम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए जो भी करना पड़े उसके लिए तत्पर रहेंगे। 
उसके बाद संविधान दिवस' के उपलक्ष्य पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया। जिसमें भारतीय संविधान की महत्ता पर व्याख्यान व चर्चा की गई। इस अवसर पर सिद्धू राम भारद्वाज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज चौधरी नाचन मंडल महादेव जॉन के अध्यक्ष बसंत सिंह कसवाल जिला सचिव हरमेश अबरोल नानक चंद धनीराम भूप सिंह बूथ अध्यक्ष दिनेश कुमार कृष्ण चंद श्यामलाल विपिन कुमार रतनलाल भगतराम कृष्णा वर्मा मीरा ठाकुर लच्छू राम बलदेव ठाकुर राजकुमार रामचंद्र वीरेंद्र कुमार सुंदरलाल सोहनलाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than