एम एल एस एम कालेज में समस्याओं का अंबार
केंद्रीय छात्र परिषद ने प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र
Next2news himachal
नेक्स्ट2न्यूज समाचार
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर की केंद्रीय छात्र परिषद ने कालेज में समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष रिया की अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ सीपी कौशल को महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा । मांग पत्र में छात्र प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की कक्षाओं व कैंटीन में बैठने के लिए विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने , महाविद्यालय के शौचालयों में पानी की उचित व्यवस्था करने , पीने के पानी की व्यवस्था करने , बीएड के विद्यार्थियों के लिए माइक्रो क्लासरूम टीचिंग की व्यवस्था की मांग की । इसमें केंद्रीय छात्र परिषद ने विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल लैब में अतिरिक्त माइक्रोस्कोप की व्यवस्था , सफाई की व्यवस्था , लाइब्रेरी में मैगजीन की व्यवस्था करने की मांग उठाई । प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के महिला छात्रावास की स्थिति सुधारने की भी मांग की तथा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद का कार्यालय खोलने का भी आग्रह प्राचार्य महोदय से किया । इस अवसर पर केंद्रीय छात्र परिषद की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सुधीर शर्मा , डॉ संजय शर्मा , वंदना सेठी , केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्षा रिया , उपाध्यक्ष मोनल , महासचिव कृतिका , संयुक्त सचिव अनित व विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than