हिमाचल की नई पीढ़ी को नशे से रखेे दूर
पौधे लगा कर करे पर्यावरण संरक्षण
पहाड़ियों में चल रहा जागरूकता अभियान
नेक्स्ट2न्यूज संमाचार
हिमाचल की पहाड़ियों में पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चल रहा है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के निहरी तहसील की ग्राम पंचायत सेगल में सर्व दिले राम ने गांव में लोगों को जागरूक किया है। उन्होेने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड लगाने और प्रदूषण को कम करने में अहम कदम अपनाए। अधिक से अधिक पेड लगाए जाने है। वहीं उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। इसलिए कहीं नशे के प्रति रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होेने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के शरीर के साथ उसके परिवार को भी खोखला करने में कसर नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि देश का युवा नशे से खोखला होने का असर देश पर भी पडता है। उन्होेंने नशे से बचने के साथ अपनो को भी इसका शिकार होने से बचाने में आगे आने का आहवान किया है। उन्होेने कहा कि नशे के कारोबोर की रोकथाम में सरकार और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के रास्ते गांव और सड़कों से भांग उखाड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होेने सभी भाइयों से अपील है कि अपने नई पीढ़ी को नशे से दूर रखे, जहां कोई नशा करता हुआ पाया गया उसे प्यार से समझाने की कोशिश करें।
-परवेज अंसारी की रिपोर्ट

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than