अधिकारी कर्मचारी कर रहे मनमानी
सीएम सुक्खू से कांग्रेस नेता की शिष्टाचार भेंट पर हुई चर्चा
नेक्स्ट न्यूज समाचार।
प्रदेश में सता परिवर्तन हो चुका है अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर हीरा पाल सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट की है और इस दौरान कांग्रेस संगठन और प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की बरती जा रही मनमानी पर भी चर्चा कर चिंता जताई है। उन्होंने कहा हिमाचल में सरकार बदलने पर भी जरूरी सुधार नही हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है, कि इन पर सरकार का रौब नही है। सरकारी अधिकारी पुराने निर्देश के ऊपर चल रहे है। उन्होंने कहा लगता है उन के सामने सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अभी भी भाजपा के पुराने जनमंच जैसे कार्यक्रमही चल रहे।
अगर जनता के मध्य प्रशासन को जाना ही है। तो अच्छी बात पर है। लेकिन पुराने कार्यक्रम की स्थान पर नए कार्यक्रम शुरू करने होंगे। ताकि संघ की छाप खत्म हो सके और अधिकारीगण भी कांग्रेस नेताओ की बात सुने। जनता के कार्य करने के लिए प्रशासन जनता के द्वार आना जरूरी ताकि मौके पर जनता की समस्या हल हो सके। उन्हें अपनी पुरानी कार्यशैली में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा अधिकारी को एहसास होना चाहिए की प्रदेश में सता परिवर्तन होते ही, नए अंदाज से कार्य करना होगा। जनता से तालमेल ज़रूरी व सरकार का एहसास भी हो। उन्होंने सीएम से चर्चा की है कि सरकार कांग्रेस की बन गई अब थोड़ा बदलाव करना होगा पुराने कार्यक्रम बाहर होने चाहिए नए कार्यक्रम जनता के द्वार प्रशासन होने हों।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than