प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार भेद की और मुख्यमंत्री को नाचन आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंद्र सुक्खू को बधाई देते हुए उन्होंने अपने संगठन की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि अनुसूचित विभाग समय समय पर प्रदेश सरकार को अनुसूचित वर्ग के कल्याण के सहर्ष सहयोग देता रहेगा।उन्होंने बतौर प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया की नियुक्ति पर मुख्य मंत्री का आभार जताया । उन्होंने कहा कि विवेक भाटिया अनुसूचित अन्य पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक के रूप में तैनात थे। बतौर आईएएस इन्होंने कई जिलों में डीसी के पद की गरिमा भी बढ़ाई है।उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री की प्रधान निजी सचिव के तौर पर इनकी सेवा विस्मरणीय रहेगी। उन्होंने मुख्य मंत्री को मंडी जिला के नाचन में पधारने का भी न्यौता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनका न्यौता स्वीकारते हुए जल्द ही मंडी जिला के दौरा करने का भरोसा दिया। ब्रह्म दास ने सरकार के द्वारा जो फैसले लिए है उन पर भी खुशी जताई है।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री ने महज दो हफ़्तों में ही अपनी कार्यशैली दिखा दी है। जिसकी सराहना विरोधी पक्ष दबे स्वरों में कर रहा है। मगर दूसरी तरफ जिस तरह से भाजपा के पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने मुख्य मंत्री के परिवार के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। उसके के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नाचन के वर्तमान भाजपा विधायक विनोद कुमार के द्वारा एक प्रदर्शन में मुख्य मंत्री के नाम को जिस तरह से तरोड मरोड़ कर कहा है। उसका भी नाचन की कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा अनाथ बच्चों की भलाई के लिए जो कदम उठाया है।उसकी सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जरूरतमंद अनाथ परिवारों को सरकार का सहारा अभिभावक के रूप के मिला है।इस मौके पर उनके साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
Home / मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को नाचन आने का दिया न्यौता
/ मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को नाचन आने का दिया न्यौता
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than