माण्डव्य कला मंच ने किया शानदार प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर छाए कला मंच के कलाकार
पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हुए हिमाचल दर्शन
दिल्ली 26 ,जनवरी।
देश दुनिया के महान लोकतंत्र के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में गरिमापूर्ण प्रस्तुति।
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली बार आयोजित किये गए गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में माण्डव्य कला मंच ने मंडी जनपद के प्रधान लोक नृत्य "लुड्डी" पर आधारित गौरवमयी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।
मंचीय दल का प्रतिनिधित्व मांडव्य कला मंच के संस्थापक एवं संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया, कर रहे हैं। जिसमें मंच के सदस्य कलाकार विपिन, पंकज ठाकुर, आयुष, कनिका शर्मा, कोमल शर्मा, हिमांशिका शर्मा, स्मृति शर्मा और आंचलशामिल हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वंदे भारतम नृत्य उत्सव के तहत देश के 326 लड़कियां और 153 लड़कों सहित कुल 479 युवा कलाकारों के साथ इस बार सांस्कृतिक झलकी का थीम " नारी शक्ति" रखा था।
गौरतलब है कि संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत बर्ष से देश के शीर्ष प्रतिभावान कलाकारों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक झलकी प्रस्तुत करने के लिए वंदे भारतम नृत्य उत्सव (प्रतियोगिता) कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दलों को राज्य, अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले से पार पाना होता है।
हिमाचल प्रदेश से पहली बार माण्डव्य कला मंच ने अपने बलबूते पर सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंच कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than