मलोह में पॉलिथीन मुक्त भारत पर रैली
सुंदरनगर 24 जून /अंसारी/मलोह में पॉलिथीन मुक्त भारत पर रैली
विश्व युवा केंद्र तथा हेल्पिंगहैन्ड संस्था सुन्दरनगर द्वारा मलोह में विश्व पर्यावरण 2023 के विषय "प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान" के क्रम में पॉलिथीन मुक्त भारत तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के लिए महिलाओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में लगभग 150 महिलाओं के साथ हेल्पिंगहैन्ड के स्वंय सेवकों ने भाग लिया। सभी लोगों से पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का नारा देते हुए कपड़े के थेले का प्रयोग करने का आग्रह किया।
हेल्पिंगहैन्ड संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक कपिल कुमार ने बताया कि लोगों को अपने विचारों में परिवर्तन लाना होगा। पॉलिथीन की जगह कपड़े के थेले का प्रयोग करें। दुकानदार भी कपड़े के थेलो में समान दे। पॉलिथीन का कचरा सैकड़ों वर्ष तक नष्ट नहीं होता हैं।
उन्होंने कहा कि न्यायालय तथा प्रशासन द्वारा रोक लगाने के बाद भी यदि पॉलिथीन का पूरे देश में प्रयोग करते रहे तो भूमि बंजर बन जाएगी।
इस रैली के जरिए 200 से अधिक क्षेत्रवासियों को जागरूक किया गया। रैली में पर्यावरण जागरूकता सबंधित स्लोगन के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्वरक योगदान दिया और क्षेत्रवासियों को शपथ दिलाई कि वह पर्यावरण की रक्षा करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को एक पौधा भेंट कर वादा लिया कि वह इस पेड़ को लगा कर इस पौधे की देखभाल करेंगे।
रैली में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सुन्दरनगर के सहायक प्रबंधक मनीष, प्रधान ग्राम पंचायत मलोह कान्ता देवी, परस राम, हेल्पिंगहैन्ड संस्था के उमाकांत जोशी, शेफाली जोशी, शीतल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than