HPGRS: ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों को सरकार के समक्ष रखे ग्राम रोजगार सेवक संघ
हिमाचल टूडे न्यूज।
हिमाचल ग्राम रोजगार सेवक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भीम देव ने कहा कि सरकार ने पहले भी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उसके लिए भी सभी HPGRS: ग्राम रोजगार सेवक मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवक की प्रमुख मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम रोजगार सेवक निम्न मांगों है। जो सरकार के समक्ष पूरी करने के लिए रखी जाएंगी। उन्होंने कहा ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास में अहम कडी का कार्य करते है। एक ग्राम सेवक एक से अधिक पंचायतों में कार्यों को अंजाम देते है।
HPGRS: ग्राम रोजगार सेवक की यह है प्रमुख मांगे
आरडीडी पंचायत सचिव पद पर पदोन्नति।
होल्ड डीए दिलाने।
समस्त नोटिफाई रूके अलाउंस।
जो नए ग्राम रोजगार सेवक लगे हैं उनको जो रेगुलर पे स्केल, और जो फिक्सेशन में है उनकी वेतन में भी वृद्धि करना।
जिन ग्राम रोजगार सेवकों की मृत्यु हो गई है और उनके परिवार को करुणा मूलक को लागू करना।
मनरेगा में लोगों को रोजगार, अधिक कार्यदिवस जनरेट करने का कार्य ग्राम रोजगार सेवकों के ऊपर हैं तो उसके संदर्भ में आ रही परेशानियां को प्रशासनिक व सरकार के मंत्रियों के सामने रख उचित रास्ता निकालना।
HPGRS: कांगडा में चुने प्रदेशाध्यक्ष के समर्थन में उतरा मंडी ग्राम रोजगार सेवक संघ
HPGRS: ग्राम रोजगार सेवक संघ के कांगडा में चुने गए प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार के पक्ष में जिला मंडी ग्राम रोजगार सेवक संघ ने उतर आया है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भीम देव ने कहा कि जिला मंडी में ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों और नए चुने गए प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। आपस में विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। उन्होेंने कहा कि जो गलतफहमियां चल रही है। उसके संदर्भ में उनका कहना है कि जो कार्यकारिणी जिला कांगड़ा में बनी है, जिसमे मनीष कुमार को प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार बनाया गया है मंउी जिला उसका समर्थन करते हैं।
यह विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवक संघ से भी प्रदेशाध्यक्ष को मिला समर्थन
नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार के समर्थन में खंड विकास सुंदर नगर, ब्लॉक निहरी, ब्लॉक चुराग, ब्लॉक करसोग, ब्लॉक धरमपुर, ब्लॉक गोहर, ब्लॉक द्रंग, ब्लॉक मंडी सदर से राज कुमार, हरदेव व अन्य ने भी अपना मत साफ किया है। इस अवसर पर ब्लॉक धनोटू से चमन लाल, बलबीर, राजूराम, भीमदेव व् अन्य लोगों ने अपने-अपने ब्लॉक से राज्य कार्यकारिणी और मनीष कुमार के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई और अपना समर्थन दिया है। प्रेस सचिव मे निहरी ब्लॉक से यादवेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
Read More:

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than