Modi की सरकार में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन लेने पर मजबूर


Modi की सरकार में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन लेने पर मजबूर 
Modi की सरकार में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन लेने पर मजबूर



हिमाचल टुडे न्यूज। 
सुंदरनगर। 
हिमाचल के बागवानी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने Modi के नेतृत्व की केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपलब्धियों के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। भाजपा के 10 साल के शासन में देश काफी पिछड़ गया है। भुखमरी में पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश से पीछे हैं। 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन लेने पर मजबूर हैं। कुछ उद्योगपतियों की ही तरक्की की जा रही है और बाकि देशवासियों को कंगाल बनाया जा रहा है।

जे पी नड्डा की सोच में नहीं हिमाचल का विकास

जगत सिंह नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केन्द्र सरकार में मंत्री हैं और यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। लेकिन जब वह हिमाचल आते हैं तो उनका मूड ही बदल जाता है। शायद वह चाहते हैं कि हिमाचल में विकास न हो। सोच में हिमाचल के नाम पर समर्पण नहीं है। नड्डा कहते हैं कि केन्द्र मदद न करे तो हिमाचल की सरकार गिर जाएगी। हिमाचल को उनसे यह उम्मीद नहीं थी। हिमाचल भी बाकी प्रदेशों की तरह भारत का अभिन्न अंग है। विभिन्न करों से मिलने वाले हिस्से पर हमारा भी उतना ही अधिकार है। जितना किसी भाजपा शासित प्रदेश का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कठिनाइयों के बावजूद सभी वायदों को पूरा कर रही है। दो साल में हजारों सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
Read More: 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than