सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की बैठक में भडक़े कार्यकर्ता
चिन्हित जगह पर स्थापित करें महाराणा प्रताप की मूर्ति
बजट सत्र से पहले करे सवर्ण आयोग की अधिसूचना
आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा दे सरकार
सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के कार्यकर्ता
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 8 जनवरी
हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग संयुक्त मंच ने सरकार से चिन्हित जगह पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने और आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा देने की मांग की है। संयुक्त मंच ने कहा कि अगर सरकार ने बजट सत्र से पहले पहले जो मंच की सवर्ण आयोग गठन की मांग को माना है। उसकी अधिसूचना जारी नहीं करती है तो आने वाले समय में सरकार को उपचुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनावों में भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और इसके लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
शनिवार को सुुंदरनगर के शीतला मंदिर परिसर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ता भडक़े और सरकार व प्रशासन पर मंच की मांगों को पूरा करने में बरती जा रही लापरवाही पर चिंता जताई। इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद हुए मंच के प्रदेशाध्यक्ष के. एस. जमवाल ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर भीतर चिन्हित की गई जगह पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित नहीं की, तो कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी। बैठक में लंबित मांगों पर मंथन किया गया और सरकार की नीतियों को लेकर आगामी रणनीति तय की गई। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने आरक्षण से प्रभावित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय लाभ देने और वेतन विसंगति का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से प्रभावित सभी अभ्यर्थियों को केंद्र और राज्य सरकारें मुआवजा दें और उस पद के मूल वेतन का 10 फीसदी मासिक भत्ता दे। ताकि इससे अभ्यर्थी को हुई हानि की भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थी किसी भी वर्ग का क्यों न हो।
सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की चीर लंबित समस्याएं:
1. सामान्य वर्ग के 7% बीपीएल कोटे को sc-st की तर्ज पर बहाल करना
2. बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग के कोटे से बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरियां ना देने हेतु sc-st की तर्ज पर बोनाफाइड हिमाचली की कंडीशन लगाना
3. आरक्षित वर्गों के क्रीमी लेयर के लोगों को आरक्षण से बाहर करके जातिगत आरक्षण को समाप्त कर इसे पूर्ण रूप से आर्थिक आधार पर करना
4. एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट की संगीन धाराओं को संशोधित करके इस पर अंधाधुंध धन आवंटन पर रोक लगाना
5. राजपूत तथा ब्राह्मण कल्याण बोर्डों की बैठकों का आयोजन करना आदि आदि
विशेष रूप से यह रहे उपस्थित बैठक में अमर सिंह गुलेरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश राणा जिला अध्यक्ष डीके चंदेल जिला संयोजक, हेम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, समाजसेवी सेवानिवृत BEO नदं लाल ठाकुर, अहलूवालिया सभा के बालचंद वालिया, दर्शन कालिया, जितेंद्र वशिष्ठ, घनश्याम ठाकुर उप प्रधान, नरोत्तम चंद शास्त्री, नंदलाल ठाकुर,राजन शर्मा, रिशभ राणा, यूसी चौहान, संजय चंदेल, योगेश ठाकुर, मोनू राजपूत, जोगेन्द्र ठाकुर, यतीश कटोच, दमयंती ठाकुर, अदालत सिंह ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, इन्द्र सिंह ठाकुर, प्रोमिला, अनिता ठाकुर, सपना कुमार,दलीप ढटवालिया, संदीप जम्वाल, हरमीक सिंह, एन एस खडबन्दा, हेम चन्द शर्मा, नरोत्तम रावत, दीपक धीमान, रमेश पराशर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
....अंसारी
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than