रात 2 बजे बर्फ से सुरक्षित रेस्क्यू किया युवक
बर्फबारी में फंसा था युवक पुलिस की टीम बनी मसीहा शिकारी देवी की चोटी से किया रेस्क्यू
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
1 फरवरी 2022
मंडी जिला की सराज घाटी में बीती देर रात पुलिस और प्रशासन द्वारा एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। मामले में जिला के करसोग से शिकारी माता के दर्शन करने गए एक युवक जान बचाने के लिए पुलिस मसीहा बनकर सामने आई है। बता दें कि सोमवार को उपमंडल से एक युवक माता के दर्शन करने के को अकेले ही बखरोट से होकर शिकारी मंदिर के लिए पैदल ही निकल गया, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से युवक रायगढ़ पहुंच गया। इस दौरान जब वह जब दर्शनों के लिए आगे बढ़ा तो मंदिर से करीब 400 मीटर पीछे भारी बर्फ जमी होने की वजह से मंदिर तक नही पहुंच पाया। ऐसे में बर्फ के बीच फंसता देख युवक ने आपात काल सेवा के 112 नंबर पर संपर्क कर सूचना दी। जिस पर जंजैहली पुलिस ने तुरंत प्रभाव से हेड कॉस्टेबल तरुण कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। लेकिन रायगढ़ तक गाड़ी में पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम को भारी बर्फ होने की वजह से पैदल ही घटना स्थल तक पहुंचना पड़ा। ऐसे में पैदल सफर तय करने के बाद रात 2 बजे युवक को बर्फ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा रात भर लगातार थुनाग प्रशासन के संपर्क में रहे।
रेस्क्यू होने तक पुलिस लगातार फ़ोन के माध्यम से युवक के संपर्क में रहकर हौसला बढ़ाती रही। ताकि कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच फंसे युवक हिम्मत न हारे। ऐसे में रात 2 बजे युवक को सुरक्षित बर्फ से बाहर निकाला गया। जिसके बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक बीए का छात्र है और शिमला में पढ़ाई कर रहा है। जो छुट्टियां होने के कारण 2 दिन पहले की घर आया था।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than