सुंदरनगर में किया जाएगा गऊ सैंचुरी का निर्माण
विधायक राकेश जंवाल ने किया 17 लाख के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर
सुंदरनगर में गऊ सैंचुरी का निर्माण किया जाएगा। जानकारी वीरवार को कल्याण गौसदन सुंदरनगर में विधायक राकेश जंवाल ने करीब 17 लाख रुपए से बनाए जाने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास के अवसर पर दी। इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश गऊ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।
इस अवसर पर विधायक राकेश जंवाल ने कहा है कि बेसहारा बैलों व गऊओं को रखने के लिए सुंदरनगर में गऊ सैंचुरी बनाई जाएगी, इसके लिए प्रशासन व राजस्व विभाग भूमि देख रहा है। भूमि फाइनल होते ही शीघ्र गऊ सैंचुरी स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में बेसहारा व लावारिस घूम रहे बैलों व गऊओं को इस प्रस्तावित गऊ सैंचुरी में आश्रय दिया जाएगा।
उन्होंने कहा सुंदरनगर का गौसदन प्रदेश में एक मॉडल गौसदन है, जो गत 17 वर्ष से गौवंश की सेवा करते गऊओं के भरण पोषण करने का कार्य कर रहा है।
इस गौसदन में इस समय 200 से अधिक गऊओं को रखा हुआ है। क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 17 लाख रुपए से एक अतिरिक्त भवन निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने विधायक निधि से गौसदन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी अवसर पर प्रदेश गऊ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपनी तरफ से गौसदन को 31 हजार रुपए देने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डा. संजीव नड्डा, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश वर्मा, शिव सिंह सेन व कृष्णा देवी, भाजपा महिला मोर्चा से पूजा वालिया व मोक्ष धाम के प्रधान हरमीक सिंह भी मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than