सुकेत देव सदन के लिए दो बिघा जमीन चिन्हित

 सुकेत देव सदन के लिए दो बिघा जमीन चिन्हित 

सुंंदरनगर के नगौण में बनेगा सुकेत देव सदन 

कोरोना के कारण दो साल से लटका कार्य संपन्न  


नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 17 फरवरी (अंसारी) 

सुंदरनगर में देवी देवताओं के लिए सुकेत देव सदन का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा। सुकेत देव सदन के लिए जमीन चिन्हित का कार्य मुक्कमल हो गया है। इसके निर्माण के लिए आगामी औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य शुरू कर दी गई है। सुकेत देव सदन के लिए सुंंदरनगर के नगौण में दो बिघा जमीन चिन्हित की गई हैै।             


                                                        रियासत कालीन काल से सुंदरनगर में देवी देवताओं के मेले का आयोजन किया जाता रहा है। वर्तमान में यह परंपरा भव्य रूप में निभाई जा रही है। मेले का भव्य आयोजन सुंदरनगर में प्रशासन द्वारा मेला समिति के तहत किया जाता है। 

वर्तमान में मूल माहुनाग, देव बढ़े योगी, देव कमरूनाग, देव सतवाड़ा सहित करीब 185 प्राचीन देवी देवता सुकेत रियासत से संबंधित है और सुकेत देवता मेले के दौरान जवाहर पार्क में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आर्शीवाद प्रदान करते है। देवी देवताओं के आने ओर ठहरने के साथ सदन के माध्यम से देव संस्कृति को  आमजन  व पर्यटक को समझने के अवसर पर प्रदान होंगे।  


कोरोना के कारण दो साल बाद हुई कार्रवाई सुकेत देवता कारदार संघ और लोगोंं की मांग पर देव सदन बनाने औैर मेले के स्तर को बढ़ाने की मांग पर कोरोना संकट से पहले सुकेत देवता मेले का स्तर विधायक राकेश जमवाल के हस्तक्षेप से बढ़ा कर राज्य स्तरीय मेले में तबदील किया गया है। लेकिन कोरोना संकट के कारण दो वर्ष मेले का आयोजन रदद करना पड़ा। जिसके कारण न मेले का आयोजन हुआ ओर न ही सुकेत देव सदन की प्रक्रिया आगे बढ़ी।               


                                                                                                     हाल ही में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के आयोजन को लेकर की गई मेला समिति की बैठक में सुकेत सदन के निर्माण की सुकेत देवता कारदार संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश शर्मा ने देव सदन के लिए विधायक राकेश लमवाल से जमीन चिन्हित करने का आग्रह किया। जिस पर त्वरित कार्रवाई कर विधायक राकेश जमवाल नेे अधिकारियों को आदेश किए है। जिसके चलते राजस्व विभाग के अधिकारियों और सदस्य सुरेश शर्मा की संयुक्त टीम ने जमीन फाइनल कर ली है और इस पर आगामी कार्रवाई कर दी है। सुरेश शर्मा ने कहा कि सुकेत देव सदन के निर्माण के लिए तीन सलाह वार्ड में तीन अगल स्थल देखे गए है। जिसमें नगौण खडड़ के साथ देव सदन के लिए जमीन चिन्हित कर दी गई है, मौके पर राजस्व अधिकारियों ने पैमाईस आदि का कार्य भी पूरा कर दिया है। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than