भौर में सडक़ के काम से पेयजल की टूटी पाइपों से पानी की किल्लत
ग्रामीणों ने लगाया कंपनी प्रबंधन और विभाग पर अनदेखी का आरोप
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 17 फरवरी (अंसारी)
सुंदरनगर उपमंडन के नैशनल हाईवे 21 पर भौर पंचायत में सडक़ के काम के कारण पेयजल की टूटी पाइपों से पानी की किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने काम कर रहे ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन और विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। भौर वासी एवं युवा कांग्रेस महासचिव शशिकांत ने कहा कि इससे ग्राम पंचायत भौर में लगभग एक हजार से दो हजार लीटर पानी रोजाना बेकार बह रहा है।
पीने का पानी की यह समस्या लगभग दो महीने से हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पानी गडढों में भी भरा रहता है और सप्लाई आने पर जो लीक पाइप से उनके गंदगी के साथ बह रहा है। उन्होंने कहा कि यहां काम कर रही मशीनों की चपेट में आने से पाइल लाइने टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे करीब तीन गावों में पानी की किल्लत हो गई है। गौर हो कि सडक़ को चौड़ा करने का काम नौलखा से डडोर तक किया जा रहा है। काम के दौरान सुरक्षा सुविधा की अनदेखी हो रही है। जेसीबी मशीनों से खुदाई के दौरान पीने के पानी की पाइप लाइने टूट गई है। स्थानीय लोगों की बार बार मंग के बावजूद सुनाई नहीं की गई है। इधर, जल शक्ति विभाग के सुंदरनगर मंडल में अधिशाषी अभियंता ई. अनिल वर्मा ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश किए गए है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than