नए वेतनमान से वंचित है हिमाचल के महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शिक्षक

 नए वेतनमान से वंचित है हिमाचल के महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शिक्षक

डैहर राजकीय महाविद्यालय की स्थानीय शिक्षक इकाई ने गेट मीटिंग कर भेजा ज्ञापन   


नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 17 फरवरी (अंसारी) 


सुंदरनगर के डैहर में राजकीय महाविद्यालय की स्थानीय शिक्षक इकाई ने अनुदान आयोग द्वारा घोषित सातवें वेतनमान को लंबित पर लागू नहीं किए जाने को लेकर गेट मीटिंग में विरोध प्रदर्शन किया। यह गेट मीटिंंग हिमाचल प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक मोर्चा के आहवान पर आयोजित की गई है। 


इस अवसर पर डैहर महाविद्यालय की इकाई की अध्यक्षा मीरा शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक वर्ग ने प्राचार्य के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर हिमाचल सरकार से रोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर अध्यक्षा मीरा शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शिक्षक वर्ग नए वेतनमान से वंचित है। इस सभी शिक्षकों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शर्तें लागू होती हैं। इसके साथ ही हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि यू.जी. वेतनमान को हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शिक्षक वर्ग को अविलंब लागू किया जाए।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than