नाचन विधानसभा क्षेत्र में विशेष मोबाइल वेन सेवा शुरू
जैदेवी में विधायक विनोद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ
जैदेवी में विधायक विनोद ने उद्घाटन कर दिखाई हरी झंडी
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 28 फरवरी (अंसारी):
नाचन के विधायक विनोद कुमार ने नाचन विस में मोबाइल सेवा को हरी झंडी दिखाई और और जैदेवी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर करीब 12 करोड़ की लागत के कैली क्यारगी से उवाह से कोटलू सडक़ को पक्का करने के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में विशेष मोबाइल वेन सेवा शुरू की है। जिससे नाचन विधासभा क्षेत्र सहित जैदेवी और स्यांजीकोठी के ग्रामीणों को घरद्वार में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वेन में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब का भी उचित प्रबंधन किया गया है। जिससे आवश्यकता के अनुसार गांव गांव में इलाज की सुविधा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सी.एम. जय राम ठाकुर के नेतृत्व में नाचन में करोड़ों के विकास कार्यो के लिए मंजूरी के साथ फंड भी उपलब्ध साथ साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित को लेकर पंचायत प्रधान द्वारा रखी गई मांगोंं को लेकर जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा।
जैदेवी ग्राम पंचायत के प्रधान ने किया स्वागत
कार्यक्रम में जैदेवी ग्राम पंचायत के प्रधान श्रीमति पवनी ठाकुर ने विधायक विनोद कुमार और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर विधायक की जानकारी देते हुए विकास के कामों की मांग की है। प्रधान पवनी ठाकुर ने कहा कि बाला टिक्का मंदिर और बाला सुंदरी माता मंदिर के रसोई के निर्माण किया जाता है। बोढ़ल वार्ड के सामुदायिक भवन के कार्य के के लिए और फंड की मांग के साथ मेन चौक में हाई मास्टलाइट लगाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी है।
विधायक विनोद कुमार ने क्षेत्र की मांगों पर जल्द कार्रवाई कर फंड जारी करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में नाचन भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, महामंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व ए.पी.एम.सी. चेयरमैन वेद प्रकाश और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र कुमार शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अविनाश पंवर भी मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than