हिमाचल में 30 करोड़ की लागत से बन रहे 15 थानों के नए भवन
चैल चौक में बन रही 30.74 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना
मुख्यमंत्री ने धनोटू पुलिस थाने का ऑनलाइन किया उद्घाटन
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 1 मार्च (अंसारी)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 135 थानों में 15 थानों के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है जिस पर 30 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोटू में ऑनलाइन प्रणाली से थाने का उद्घाटन करते हुए कहा कि हिमाचल देवभूमि राज्य है, अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश में अपराध अत्यधिक कम है। उन्होंने पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हिमाचल की पुलिस भी डिसिप्लिन पुलिस रही है। पुलिस के बैंड ने हाल ही में एक टीवी चैनल पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में देशभर में हिमाचल पुलिस का नाम चर्चित कर दिया है। नाचन के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में विधायक ऊपर से रहे हैं तो निचले क्षेत्र के लोगों को और अगर नीचे से रहे तो ऊपर के लोगों को विकास को लेकर चिंता रहती है। लेकिन वर्तमान सरकार ने गोहर पर विकास खंड कार्यालय है, तो धनोटू में भी विकास खंड कार्यालय स्थापित किया है , धनोटू में तीन करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का कार्य किया जा रहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि धनोटू पुलिस थाने का उद्घाटन हमने कर दिया है, जमीन का प्रबंध हो जाने पर जल्द ही थाने का नया भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। पुलिस थाने के लिए जल्द ही वाहन भी उपलब्ध किया जाएगा। उन्होंने नाचन के विकास के आरोप लगाने वाले लोगों को लेकर कहा कि विधायक विनोद जी आप अपनी गाड़ी में बैठा कर उन्हें नाचन के विकास कार्य दिखा दें। जय राम ठाकुर ने कहा कि गोहर में 45.57 करोड़ रुपये से अटल आदर्श विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और चैल चौक और आसपास के गांवों के लिए 30.74 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 8.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर चैल.मौवी सेरी सडक़ के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और हम लोग चुनावी वर्ष में हैं कार्बेट की समस्या के दौड़ के बावजूद 4 साल में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है उन्होंने चांबी से भौर तक सीवरेज के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि इसका प्रारूप बनाकर नाबार्ड को मंजूरी के लिए भेजा है। सरकार इस काम को जल्द शुरू करेंगे उन्होंने कहा कि देशवासियों को शिवरात्रि महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कल शिवरात्रि की जलेब में वह शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर शिमला में मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और डीजीपी संजय कुंडू के साथ सुंदरनगर धनोटू में नाचन के विधायक विनोद कुमार, तथा डीआईजी मंडी मधुसूदन, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री, लेख राज राणा, सोहन सिंह ठाकुर, नरेंद्र भंडारी, डीएसपी दिनेश कुमार सहित भाजपा के कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than