सुंदरनगर के जरूरतमंदों लाभार्थियों को बांटें 1 करोड़ 70 लाख*

*सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर के जरूरतमंदों लाभार्थियों को बांटें 1 करोड़ 70 लाख*
5 करोड़ रुपए से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट


सुंदरनगर, 25 अप्रैल
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस सुंदरनगर के प्रांगण में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत उपचार, उच्च शिक्षा, गरीब परिवारों के 137 लाभार्थियों को लगभग 1करोड़ 70 लाख की धनराशि प्रदान की| 

सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर के जरूरतमंदों लाभार्थियों को बांटें 1 करोड़ 70 लाख*

इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह धनराशि जरूरतमंदों परिवारों को घर बनाने व अनेक प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया|

उन्होंने बताया कि सुंदरनगर में 25 करोड़ रुपए कि पीने की पानी की योजना लगभग तैयार हो चुकी है। इस योजना के लिए ब्यास के पानी को साफ किया जाएगा जिसके लिए 5 करोड़ रुपए से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है।

विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा सवा चार वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्गों का बिना भेदभाव से एक समान विकास किया है तथा जनसमस्याओं का ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने हाल ही में हिमाचल वासियों के लिए मुफ्त पीने का पानी, मुफ्त 125 यूनिट बिजली और महिलाओं के लिए बस किराए में 50% छूट देने के लिए समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि वित वर्ष 2022-23 में अब गृहिणी सुविधा तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत 1 ऐल पी जी गैस कनैक्शन में 1 सिलेन्डर के अतिरिक्त 2 सिलेंडर मुफ्त रिफिल किए जाएगे| वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा सभी के लिए कम करके 60 वर्ष कर दी गई है| हिमकेयर में नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे वर्ष होता रहेगा तथा इसकी नवीनीकरण अवधि 3 वर्ष के लिए बढ़ाई गई| हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर किसान के खाते में 2 हजार रुपए की किस्त, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को 5 किलो राशन प्रदान किया जाता है।

साथ ही विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर के लोगों की जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया|

इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुंदरनगर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किए|

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुंदरनगर नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा, जिला कल्याण अधिकारी आर सी बंसल, तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत जग्गा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than