श्रमिकों के पैसों को राहत के नाम बांट रही कर्ज में डूबी सरकार

श्रमिकों के पैसों को राहत के नाम बांट रही कर्ज में डूबी सरकार
श्रमिकों के पैसों को राहत के नाम बांट रही कर्ज में डूबी जय राम सरकार
आप के प्रदेश प्रवक्ता संत राम ने जड़े गंभीर आरोप
श्रमिक के हक के दो सौ करोड़ को मुख्यमंत्री राहत कोष में किया मर्ज
पचास करोड़ से कर रहे  प्रचार 
सीएम ने किया सराज में ठेकेदारों का विकास

नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
गोहर,  26 अप्रैल 

कर्ज में डूबी जय राम की  सरकार ने श्रमिकों के पैसों को राहत के नाम बांट कर राजनीतिक लाभ साध रही है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संत राम ने हिमाचल प्रदेश के मजदूर के बेटे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर  गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि श्रमिक के हक के दो सौ करोड़ को मुख्यमंत्री राहत कोष में डाल लिए वही, पचास करोड़ की राशि भी  प्रचार पर खर्च की जा रही है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संतराम ने गोहर के बासा विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार श्रमिक कल्याण बोर्ड के पैसों को जुगाड़ कर दुरूपयोग कर रही है। आरोप लगाया कि गरीब मजदूरों को मिलने वाला 650 करोड़ में से दो सौ करोड़ रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष में डाला है और पचास करोड़ रुपए प्रचार में बहा दिया। 
उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में केवल ठेकेदारों के विकास दिन रात हो रहा है। करोड़ो रूपये की योजनाओं को मुख्यमंत्री ने ठेकेदारों के सपुर्द कर दिया है। सराज में सड़कों की हालत खस्ता है सड़क सुविधाओं को दरुस्त करने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा। मुख्यमंत्री ने अपनी सुविधा हेतु जगह जगह हेलीपैड बनाएं हैं। सड़कों पर चलते तो उनकी हालत सुधरती। सड़कों और जनहित के मुद्दों की ओर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया गया है। सराज के नलबाड़ी में लोगों ने जनसहयोग से 8 लाख रुपये जमा कर स्वयं ही सड़क बनाई है। शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है सराज के ब्रोयोगी का मिडल स्कूल रमणी और नगरायणा की प्राथमिक विद्यालय मलारी अध्यापकों की कमी के कारण बंद हो चुके हैं। इन सबके जिम्मेदार स्वंय मुख्यमंत्री है। उन्होंने सराज में अरबों रुपये की योजनाओं को लाया गया है लेकिन वह धरातल पर नजर नहीं उतर पाई हैं। मुख्यमंत्री के इलाकों में केवल ठेकेदारों का बोलबाला चल रहा है जिसे आम आदमी देख रहा है। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल की जनता के बीच व खासकर सराज में भी सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति बड़ी नाराजगी देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी सराज के हर घर तक जाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। लोग महंगाई, बेरोजगारी भाई भतीजावाद से त्रस्त है। आने वाले समय में जनता वर्तमान सरकार को निश्चित रूप बाहर का रास्ता दिखाएगी। 

फोटो कैप्शन : गोहर में प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सन्तराम।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than