अमित सैनी बने रोटरेक्ट क्लब सुंदरनगर का प्रधान, विश्वास कौशल बने सचिव
समाज सेवा के कार्यों को करते है रोटरेक्ट
सुंदरनगर : 27 अप्रैल
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
बुधवार को रोटरी क्लब सुंदरनगर के सौजन्य से सुंदरनगर में युवाओं का रोटरेक्ट क्लब बनाया गया. इस मौके पर सुंदरनगर के अमित सैनी को रोटरेक्ट क्लब सुंदरनगर का नवनियुक्त प्रधान और विश्वास कौशल को नवनियुक्त सचिव चुना गया है। जानकारी देते हुए रोटरी क्लब सुंदरनगर के प्रधान अमित कौशल ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब रोटरी का युवा विंग है जिसमें 18 साल के उपर के युवा बच्चे रोटरी के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को करते हैं। वही रोटरी क्लब सुंदरनगर की सचिव रश्मि शर्मा ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब सुंदरनगर के नवनियुक्त प्रधान अमित सैनी और रोटरेक्ट क्लब के नवनियुक्त सचिव विश्वास कौशल को इस इंस्टालेशन सेरेमनी के ऑफिसर डिस्टिक सेक्रेट्री प्रवीण अग्रवाल ने रोटरी का कॉलर पहनाकर उनका रोटरी परिवार में स्वागत किया ।
उन्होंने आगे बताया कि रोटरेक्ट क्लब सुंदरनगर में 25 के लगभग युवा जुड़े हैं और यह समय-समय पर समाज में फैली हुई कुरीतियों और समाज सेवा से जुड़े हुए कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे और रोटरी का नाम और आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब सुंदरनगर के वयोवृद्ध सदस्य केडी खोसला ने रोटरेक्ट क्लब के प्रधान को पिनअप किया और चार्टर सर्टिफिकेट देकर उनका स्वागत किया आज के इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब सुंदरनगर से डॉ त्रिलोक शर्मा, सरोज शर्मा, हेम सिंह ठाकुर, मनजीत खरबंदा, दक्षा चौधरी, सतपाल चौधरी, अजय कपूर एमएल महाजन, गौरव सरोचिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than