सुंदरनगर 30 अप्रैल
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
राजपाल चंदेल शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई के अवसर पर तहसीलदार कार्यालय सुंदरनगर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश शर्मा अधीक्षक प्रकाश रॉय एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर के अधीक्षक मुनीद्र कुमार सहित अन्य राजस्व विभाग और एसडीम कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी गण इस अवसर पर मौजूद रहे।
विदाई समारोह में तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश शर्मा ने राजपाल चंदेल के कार्यकाल की जहां एक ओर जमकर तारीफ की। वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ सेहत और उज्जवल भविष्य की भगवान से कामना की। इस अवसर पर कानूनगो राजपाल चंदेल ने कहा कि उन्होंने 29 वर्ष पूर्व राजस्व विभाग में बतौर पटवारी संधोल क्षेत्र से अपनी सेवाएं शुरू की थी और आज शनिवार को 29 वर्ष का सेवाकाल राज्यसभा विभाग में पूरा होने के चलते कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं । उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में भरपूर प्रयास किया है और आगे भी इस दिशा में सेवानिवृत्ति के बाद भी जनकल्याण के कार्यों में जुटे रहेंगे। इस दौरान सुंदरनगर के चिनार होटल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल विशेष रूप से मौजूद रहे और एसडीम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने भी अपनी मौजूदगी व्यक्त की।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than