पानी को लेकर कांग्रेस के लोग कर रहे राजनीति

पानी को लेकर कांग्रेस के लोग कर रहे राजनीति

लोग पानी को किल्लत से परेशान और कांग्रेस के लोग कर रहे राजनीति 
सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कपाही में किए विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास



नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर, 01 मई

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने ग्राम पंचायत कपाही में 7 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र पटराहण के भवन, 3 लाख रुपए की लागत से बने महिला मंडल डोडवां के नवनिर्मित भवन, 2 लाख रुपए से बने शिव‌ मंदिर देरडू के प्रांगण आश्रालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 70 लाख रुपए की लागत से कपाही सड़क को पक्का किया गया, 70 लाख रुपए से सुंदरनगर झील की सड़क को पक्का करने की मंजूरी मिल गई  और कपाही में पीने के पानी का टैंक बन कर तैयार हो गया है।
उन्होंने बताया कि सुंदरनगर में 25 करोड़ रुपए कि पीने की पानी की योजना लगभग तैयार हो चुकी है। इस योजना के लिए ब्यास के पानी को साफ किया जाएगा जिसके लिए 5 करोड़ रुपए से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। लोग पानी को किल्लत से परेशान है और कांग्रेस के लोग राजनीति कर रहे है।
 इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया| उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा सवा चार वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्गों का बिना भेदभाव से एक समान विकास किया है तथा जनसमस्याओं का ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास किया गया है।                                              उन्होंने कहा                                                                                                                                               -  हिमाचल वासियों के लिए मुफ्त पीने का पानी, मुफ्त 125 यूनिट बिजली  महिलाओं के लिए बस किराए में 50% छूट  देने के लिए समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि वित वर्ष 2022-23 में अब गृहिणी सुविधा तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत 1 ऐल पी जी गैस कनैक्शन में 1 सिलेन्डर के अतिरिक्त 2 सिलेंडर मुफ्त रिफिल किए जाएगे| वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा सभी के लिए कम करके 60 वर्ष कर दी गई है| हिमकेयर में नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे वर्ष होता रहेगा तथा इसकी नवीनीकरण अवधि 3 वर्ष के लिए बढ़ाई गई| 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूपेन्द्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य कुंता धीमान, बीडीओ सुंदरनगर सुरेन्द्र ठाकुर, सीडीपीओ शिव सिंह,आईपीएच एसडीओ शौर्य सिंह, शितला सुधार एवं विकास समिति प्रधान टेक चंद, कोषाध्यक्ष बृज लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।                                                                                                                                                                                                           

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than