नशे को त्याग सकारात्मक कार्यों से आगे बढ़े प्रदेश का युवा: वाइस चांसलर

 


युवा नशे को त्याग सकारात्मक कार्यों से आगे बढ़े प्रदेश का युवा: वाइस चांसलर 

नवनियुक्त वाइस चांसलर डा. ज्योति प्रकाश शर्मा का सकराह में जोरदार स्वागत 

कुलदेवी शक्तिपीठ श्री माता भद्रकाली मंदिर में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद 



सुंदरनगर नेक्स्ट न्यूज हिमाचल (ब्यूरो) 


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त वाइस चांसलर डा. ज्योति प्रकाश शर्मा ने नियुक्ति के बाद पहली गृह क्षेत्र सुंदरनगर के घांघल पंचायत के सकराह पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

यहां पर कुलदेवी शक्तिपीठ श्री माता भद्रकाली मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और यहां पर आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि प्रदेश का युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करें और देश के तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे आकर देश की सेवा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे के प्रति बढ़ रही प्रवृत्ति को रोकने की दिशा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करके जागरूक किया जाएगा ताकि युवा नशे की प्रवृत्ति को त्याग कर सकारात्मक कार्यों की ओर अपना ध्यान लगा सके। 

शोधकर्ता व अपने समय अव्वल दर्जे के विद्यार्थी व खिलाडी रहे डा. ज्योति प्रकाश शर्मा सुंदरनगर के घांघल के सकराह गांव से तालुक रखते है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव मंडी में घांघल पंचायत के प्रधान प्रताप ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, वेदप्रकाश शर्मा, प्रताप राणा, नरेश ठाकुर, हीरा सिंह कौशल, लाल सिंह राणा, जगदीश राणा, नाचन कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राघवा सहित गणमान्य और परिजन और मित्रगण मौजूद रहे।   

https://youtu.be/td_h-WZCMwk

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than