निहरी क्षेत्र के बाई नाला के समीप खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर,

निहरी क्षेत्र के बाई नाला के समीप खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर,
निहरी क्षेत्र के बाई नाला के समीप खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर, 
हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

सुंदरनगर 3 अप्रैल
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो

बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी के तहत निहरी क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

बीएसएल पुलिस को दी गई शिकायत में मनोज कुमार पुत्र टेकचंद गाँव चौरी निहरी नें बताया की बाई नाला के समीप HP- 31C-4761 बोलोरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई. जिसमें ओम प्रकाश पुत्र बालक राम गांव कथला डाकघर बलग तहसील निहरी व महेंद्र सिंह पुत्र कृष्ण लाल पुत्र गांव कथला तहसील निहरी बैठे थे। इन दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से CHC निहरी पहुंचाया. लेकिन ओम प्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कैंपर चालक महेन्द्र कुमार के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं के  तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है. वही घायल व्यक्ति का इलाज सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है।
उधर, मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than