आशीष चौधरी ने अब इंडोनेशिया के खिलाड़ी को भी 5.0 से दी शिकस्त
थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन
कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ होगा फाइनल
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 7 अप्रैल (अंसारी)
बॉक्सिंग खिलाडी आशीष चौधरी ने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होने अब इंडोनेशिया के खिलाड़ी को भी 5.0 से शिकस्त दी है। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला शनिवार को कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ होगा जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। गौर है कि इससे पहले आशीष ने थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में थाईलैंड के खिलाड़ी को 5.0 से हराकर एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी। भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी इन दिनों थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे है। सुंदरनगर के निकट के जरल गांव से तालुुक रखने वाले एकमात्र ओलंपिक खिलाड़ी आशीष चौधरी भी थाईलैंड ओपन में अपना प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आशीष चौधरी ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 5.0 से हराकर एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। आशीष की जीत से उनके चाहने वालों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वीवार को आशीष चौधरी ने बताया कि थाईलैंड ओपन इटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 5.0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than