वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है पर्यावरण सरंक्षण

 वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है पर्यावरण सरंक्षण

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली  



सुंदरनगर 5 जून /अंसारी / 

सुंंदरनगर के कनैड स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ भी ली। 


स्कूल की प्रधानाचार्य रमा चौहान ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। बायोडायवर्सिटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण सरंक्षण का बहुत अधिक महत्व है। पर्यावरण सरंक्षण सभी के सतत् विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने को लेकर विभिन्न स्पर्धाएं भी आयोजित की गई। 








इस दौरान बच्चो ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को  अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than