सुंदरनगर के घीड़ी में बलेरो सवार 5 की मौत और चार घायल
कुशला लिंक में 800 मीटर नीचे खाई में लुढकी बलेरो जीप,
सड़क हादसे में पांच घरों में पसरा मातम,
Next 2News Himachal
14 जुलाई सुंदरनगर।
सुंदरनगर की ग्राम पंचायत घीड़ी के कुशला के पास एक बोलेरो के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। बोलेरो में कुल 9 लोग स्वार थे और सभी कमरुनाग से दर्शन करके वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी कुशला लिंक रोड से नीचे उतर रही थी, तो चालक नियंत्रण को बैठा, जिससे जीप 800 मीटर नीचे खाई में लुढक़ गई। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से करसोग मार्ग पर घीडी पंचायत के निकट भग्यार में पहाडी से लगातार हो रहे लैंड स्लाइड के कारएा आवाजाही वाधित है। प्रशासन द्वारा भग्यार कुशला लिंक मार्ग को मरम्मत करके आवाजाही खोलने की अभी तैयारी की जा रही थी। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में चालक यह बलेरो लेकर इस मार्ग पर चला गया।
हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार वेद प्रकाश और डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार सहित पुलिस दल बल मौके पर पहुंचा और घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से स्थानीय लोगों की मदद से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। चिकित्सको ने पांच लोगो को मृत घोषित किया है।
मृतकों की पहचान लाला राम 50 पुत्र गंगू राम गाव ढोलधार डाकघर एमडी गलू तहसील सुन्दर नगर, रूप लाल 55 पुत्र परस राम गांव डोलधार डाकघर एमडी गलू तहसील सुंदरनगर, सुनिल कुमार 35 पुत्र बेशर राम गांव पंजराह डाकघर एमडी गलू तहसील सुंदरनगर, गोबिंद राम 60 पुत्र रघुराम गांव डोलधार डाकघर एमडी गलू तहसील सुन्दर नगर, मोहण 55 पुत्र श्री किरपा राम निवासी गाव कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।
जबकि घायलों की पहचान संजीव कुमार 38 पुत्र केशव दत निवासी पंजराह डाकघर एमडी गलू तहसील सुंदरनगर, किरपा राम 38 पुत्र मजरू राम गांव व डाकघर पौडाकोठी तहसील सुंदरनगर, कमल कुमार 22 पुत्र तुला राम गांव डोलधार डाकघर एमडी गलू तहसील सुंदरनगर और चालक अनिल दत्त 51 पुत्र रुप चंद गांव कोलथी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से घायलों को 15-15 हज़ार व मृतकों के परिजनों को 25-25 हज़ार की राशि बतौर फौरी राहत दी गई है। सभी पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर सिविल अस्पताल के शव गृह भेजे गए है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than