2024 आते-आते दिखने को मिलेंगे केंद्र के कई रंग-विपक्ष के नेताओं पर मारे जाएंगे सीबीआई ईडी के छापे

 2024 आते-आते दिखने को मिलेंगे केंद्र के कई रंग

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाए आरोप

विपक्ष के नेताओं पर मारे जाएंगे सीबीआई ईडी के छापे 


Next 2News Himachal

सुंदरनगर।  

केंद्र सरकार के मुखिया के 2024 आते-आते बहुत से रंग दिखने को मिलेंगे। कभी-सीबीआई ईडी इनकम टैक्स के छापे मारे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव एंव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के बड़े नेताओं के खिलाफ या उनके रिश्तेदारों खास व्यवसाईयों के पर और कभी नजदीकी दोस्तों के पर षिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि यही हाल अभी छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के साथ-साथ झारखंड अन्य राज्यों में होने के चांस है। 



 
नए-नए जुमले राष्ट्र को दिए जाएंगे

राष्ट्र के लोगों पर विश्वास न रहकर विदेश से भी बड़े राज नायकों को भारत देश का भ्रमण करवाया जाएगा। क्योंकि चुनावी वर्ष में केंद्र सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सिर्फ लोगों को झूठ तुष्टिकरण ध्रुवीकरण के नाम पर और और धर्म जाति के नाम पर बांटने का प्रयास किया। अभी कुछ समय में नमस्ते बाय बाय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होंगे। बड़ी-बड़ी बातें की जाएगी। लोगों को भ्रमित किया जाएगा। नए-नए जुमले राष्ट्र को दिए जाएंगे। जिस तरह 2014-2019 में दिए गए। आज महंगाई बेरोजगारी आर्थिक विकास राष्ट्रीय सुरक्षा संविधान खतरे में  राष्ट्रीय सुरक्षा व निजता दांव पर है। संस्थाएं खत्म खतरे में है। उस पर चर्चा नहीं होगी। चर्चा होगी तो मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम उत्तर पश्चिम दक्षिण पूर्व पर होगी। आज में लोगों को भाईचारे के नाम पर बांटा जाएगा। राष्ट्रीय की एकता और अखंडता की बात नहीं की जाएगी। सिर्फ निजी एजेंडा पर काम होगा। राष्ट्र के मुख्य मुद्दों को गौण रखा जाएगा। इसी आधार पर जनता को वोट देने के नाम पर ठगने का प्रयास होंगे और राष्ट्र की जनता को फिर धोखा देने का प्रयास किया जायेगा। असली मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी। सच्चे राष्ट्रभक्त को विचारकों को फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा। जनता में त्राहि त्राहि का माहोल होगा और अंत में चुनाव नही होंगे। कुछ चंद तानाशाह सता में होंगे। राष्ट्र के टुकड़े टुकड़े विखरा जायेंगे। 

-अंसारी की रिपोर्ट। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than