बारिश से पीडित लोगों को सहायता देगी हिमाचल सरकार
मुख्य संसदीय सचिव रहे सोहन लाल ठाकुर ने दिया आश्वासन
सुंदरनगर की जडोल ग्राम पंचायत के ठारू और टिकरी गांव में लोगों से की भेंट
सुंदरनगर।
सुंदरनगर के पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने उपमंड़ल की ग्राम पंचायत जड़ोल में जल प्रलय से ग्रामीणों के जानमाल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जड़ोल पंचायत के ठारू और टिकरी लोगों का दुख-दर्द जाना और ग्रामीणों को उनके नुकसान की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल प्रलय से नुकसान प्राकृतिक आपदा में जो भी नुकसान हुआ उसे प्रदेश सरकार पूरा करेगी।
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से जल्द से जल्द बहाल करने के आदेश दिए और पीड़ितों को राहत राशि भी दी गई।
-अंसारी की रिपोर्ट।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than