जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक
Mandi: जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की डेट
चयन परीक्षा 4 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है
Next 2 news Himachal
मंडी, 26 अगस्त।
मंडी, के जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2023 है । Mandi: जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की डेट।
मंडी जिला के रहने वाले ऐसे सभी अभिभावक जिनके बच्चे जिला के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वे अपने बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 6ठी में दाखिला दिलाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते ऑनलाइन आवेदन की तारीख में बढ़ोतरी की गई है।
इस तरह से करें आवेदन/ इन बातों का रखें ध्यान:
ऑनलाइन आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in और https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/ MANDI/en/home पर 31 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है. परीक्षा देने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी का जन्म 01.05.2012 से पहले और 31.07.2014 के बाद का नहीं होना चाहिए। बच्चा सत्र 2023-24 में कक्षा पाचवीं में मंडी जिले में पढ़ रहा हो व मंडी जिले का स्थाई निवासी हो, उसने तीसरी व चौथी कक्षा सत्र 2021-22 और 2022-23 में उत्तीर्ण की हो।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र 10 से 100 केबी के बीच का हो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9418160145, 9805319303 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।
...Ansari

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than