दलित समाज के पीडित लोगों की मदद की पहल
सामाजिक न्याय तक पहुँचने के लिए दलित नेतृत्व को बढ़ावा दें
ग्राम सुधार सभा डॉ .अम्बेडकर नगर का भी किया गठन
पहले चरण में दो बुजुर्ग महिलाओं को बांटी आर्थिक सहायता
Next 2 News Himachal
सुंदरनगर 25 अगस्त, ( अंसारी)।
सुंदरनगर अंबेडकर नगर में लोगों ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर दलित समाज के लोगों की मदद पहल की है। दलित समाज के लोगों ने एक ग्राम सुधार सभा डॉ .अम्बेडकर नगर वार्ड न. 8 सुंदरनगर का गठन किया और जनहित के कार्यो को करने की शुरूआत का निर्णय लिया है। इस कडी में इस समाज द्वारा एकत्र राशि दो पीडित परिवारों को भेंट की है। गौर हो कि 9 जुलाई और 13 और 14 अगस्त को हुई भारी बारिश से प्रदेश भर में भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा में गरीबों खासकार दलित समाज के घरों को नुकसान हुआ है।
सरकार और प्रशासन द्वारा लोगों की मदद की जा रही है। लेकिन दलित समाज के पीडितों की इस लंम्बी अवधि में न पूरी तरह मदद मिल पाई है, वहीं अधिकतर के घरों के नुकसान की राजस्व अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तक नहीं ली जा रही है। दलित समाज के लोगों द्वारा इस दिशा में पहल कर गई और अंबेडकर नगर में राहत राशि के लिए 26,850 रुपये एकत्र किए गए। जिसमें बराबर 13,425 रुपये कमला देवी पत्नी स्व. श्री पदमदेव निवासी अम्बेडकर नगर डा.भोजपुर और 13,425 रुपये श्रीमती नोखी देवी पत्नी स्व. श्री हाडू राम निवासी अम्बेडकर नगर डा.भोजपुर को इनके घर जा कर सौंपे गए है। ग्राम सुधार सभा, डॉ अम्बेडकर नगर के सचिव, राम सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय तक पहुँचने के लिए दलित नेतृत्व को बढ़ावा दें । उन्होंने कहा कि ग्राम सुधार सभा, का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में एकत्र की गई यह नगद राशि पीडित महिलाओं को भेंट की गई है। बुजुर्ग इन महिलाओं में कमाने वाला भी नहीं है। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than