साहब फारेलेन कंपनी नुकसान करके नहीं करती सुनाई
अवैज्ञानिक कटिंग से गिर गई खेती की उपजाउ जमीन
जडोल के नंद लाल ने सीएम सुक्खू को लिखा मांग पत्र
न दे रहे नुकसान का मुआवजा और न सुरक्षा के किए प्रबंधन
Next 2 News Himachal
सुंदरनगर।
सुंदरनगर की डैहर तहसील के गांव जडोल डाकघर जडोल के नंद लाल उर्फ मोहन पुत्र कर्मू ने सीएम सुक्खू को लिखे पत्र में मांग की है कि उनकी जमीन के नुकसान की भरपाई के आदेश किए जाए और परिवार की सुरक्षा के प्रबंधन किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन दिनों हो रही भारी बारिश से उनकी जमीन बह गई है। उन्होंने कहा कि फोरलेन के लिए अवैज्ञानिक तरीके से एक बहुत बडे भाग में मशाीनों से पहाडकी काटी गई है। जिससे हल्की सी बारिश से जमीन बह रही है। जिसे रोकने के प्रबंधन करने की मांग पहले से की जा रही है। लेकिन कोई सुनाई नहीं की गई है।
बता दें कि किरतपुर नेरचौक फोरलेन के लिए पहाडियां भी काटी गई है। संुदरनगर के भवाणा से पंुघ के दायरे में ही करीब आधा दर्जन से अधिक जगह पर पहाडों को बेतरतीब तरीके से काटा गया है। जिससे उक्त सभी जगह पर न अभी तक विवाद समाप्त हुआ है और न ही उक्त जगहों पर भूस्खलन थम पाया है। बारिश के दौरान सडकों पर बरसा भारी मात्रा में पानी निकासी के प्रबंधों के अभाव में लोगों के घरेां में घुस कर माली नुकसान कर रहा है। बार बार एनएचएआई प्रबंधन और प्रशासन के पास चक्कर लगा कर लोग थक गए है। लेकिन मामने अभी निपटाए नहीं जा रहे है। जिससे प्रभावित लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
पीडित किसान नंद लाल ने आरोप लगाया कि आमजन के नाम पर नैशनल हाईवे विभाग लूटने पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि फोरलेन बनाने के लिए जमीन काट कर उनको बरबाद कर दिया गया है और अब बरसात होने पर उनकी जमीन बह गई है। इसके नुकसान की भरपाई सरकार और एनएचएआई करें। शिकायत करने पर अब विभाग कोई जबाव नहीं दे रहा है। उन्होेने कहा कि हाल ही में बारिश के कारण काफी दायरे की जमीन दरक कर बह कर फोरलेन तक आ गई है। इसके मुआवजा राशि प्रदान करने तथा भूस्खलन रोकने के उचित प्रबंध करने की गुहार लगाई है।
...Ansari
Read More :-

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than