अमर नेगी एसडीएम के नेतृत्व में दी सलामी
सुंदरनगर, 15 अगस्त 2023|
सुंदरनगर में उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ज्वाहर पार्क में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की| इस अवसर पर मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया तथा पुलिस जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी|
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और भारत की स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार, बीडीओ विवेक चौहान, नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा तथा नगर परिषद सुंदरनगर के सभी पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|
....सुंदरनगर से अंसारी
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than