लंबित 4 प्रतिशत डी.ए. की जल्द जारी करें किस्त
बीबीएमबी बोर्ड के चेयरमैन से चंडीगढ़ बोर्ड सचिवालय में मिला एटक-ऐफ़ी का प्रतिनिधिमंडल
कर्मचारियों की मांगों सौंपा मांगपत्र
सुंदरनगर।
भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड के माननीय अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी जी से चंडीगढ़ बोर्ड सचिवालय में मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों द्वारा माननीय अध्यक्ष जी को बतौर बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी व बोर्ड में कर्मचारियों की तमाम ज्वलंत लंबित मांगो का हल करने का आग्रह किया। यूनियन ने लंबित 4 प्रतिशत डी.ए. जारी करने सहित कर्मचारियों की मांगों का मांगपत्र सौंपा है।
माननीय अध्यक्ष द्वारा यूनियन को भरोसा दिलवाया गया कि, वह सकारात्मक रुख रखते हुए कर्मचारियों के हित मे मांगो का उचित हल करने का पूरा प्रयास करेंगे । यूनियन के आग्रह पर माननीय अध्यक्ष द्वारा जनवरी 2023 माह से लंबित 4 प्रतिशत (डी.ए.) DA की फाइल पर मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की व माननीय विशेष सचिव को पत्र निकालने बारे कहा यूनियन पदाधिकारियों को भरोसा दिलवाया गया कि, अगली बोर्ड बैठक में कर्मचारियों का लंबित इनसेंटिव दिलवाने का पूरा प्रयास किया जायेगा, इसके अतिरिक्त यूनियन प्रतिनिधियों ने माननीय अध्यक्ष महोदय को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया । प्रमुख मांगो जैसे कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्ति कर्मचारियों को नियमित करने, राज्यों के कर्मचारियों को बोर्ड के वेतनमान देने, बोर्ड में मेडिकल कैशलेस पॉलिसी को जल्द लागू करने का भी पूरा भरोसा दिया गया। 2010 से पहले के पूर्व में अनुकम्पा आधार पर बंद की गई नोकरियों का पत्र जारी करने व यूनियन के साथ जल्द सालाना बैठक करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर बोर्ड के माननीय विशेष सचिव भी मौजूद रहे । यूनियन पदाधिकारियों द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय का धन्यवाद दिया ।
बैठक में यूनियन के अध्यक्ष मनोज देसवाल, प्रधान अशोक कुमार, महासचिव दीपक कुमार दिर्वेदी, कार्यालय सचिव नन्द किशोर, रमेश कुमार उप महासचिव, लख्मीचंद वितीय सचिव, शिव कुमार प्रधान चंडीगढ़ यूनिट, इन्द्रराज प्रधान सलापड , इतियादी तमाम प्रतिनिधि शामिल रहे ।
...अंसारी की रिपोर्ट।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than