सुंदरनगर में कार से नौ किलो 923 ग्राम चरस बरामद

सुंदरनगर में कार से नौ किलो 923 ग्राम चरस बरामद

कुल्लू के दो युवक चरस सहित गिरफ्तार 



             Next 2News Himachal

सुंदरनगर।

सुंदरनगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी (Drugs Peddling) का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो युवकों से नशे की बड़ी खेप बरामद की है।डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

दोनों आरोपी चरस की सप्लाई कुल्लू से चंडीगढ़ करने की फिराक में थे। पुलिस विभाग के नारकोटिक्स विंग के उड़न दस्ते की टीम ने सुंदरनगर के पुंघ में नाका लगाया हुआ था।

कार से नौ किलो 923 ग्राम चरस बरामद

नाके के दौरान नौ किलो 923 ग्राम चरस (Hashish Charas recovered) की बड़ी खेप पकड़ी गई है। चरस को कार में छिपाकर हिमाचल से बाहर ले जाया जा रहा था। इसके साथ कुल्लू जिला के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुंघ में नाका लगाया था। देर रात को एक कार एचपी 66 ए 4096 जब कुल्लू की ओर से आई तो उसे जांच के लिए रोका गया।

चरस की सप्लाई के आरोप में कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

कार में चालक 26 वर्षीय गिरधारी लाल पुत्र परस राम वार्ड नंबर एक बिजल सुचेहन जिला कुल्लू सहित 22 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र मेहर चंद गांव गांव देओरी डा बनोगी तह बंजार जिला कुल्लू बैठे थे।

कार की तलाशी के दौरान टीम को पिछली सीट के पास बैग में यह चरस मिली। इसका वजन करने पर नौ किलो 923 ग्राम निकला। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लिया है।  

...Ansari


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than